झारखंड आंदोलनकारियों ने भी सिद्धू कान्हू को दी श्रद्धांजली

Updated at : 30 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड आंदोलनकारियों ने भी सिद्धू कान्हू  को दी श्रद्धांजली

फोटो30एसकेएल3- प्रतिमा पर माल्यार्पण करतेसरायकेला. झारखंड आंदोलनकारी मंच के बैनर तले झारखंड आंदोलनकारियों ने वीर सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. मंच के कोल्हान प्रमंडल संयोजक धनपति सरदार के नेतृत्व में आंदोलनकारी पहले प्रतिमा स्थल तक पहुंचे. इसके पश्चात माल्यार्पण किया गया. मौके पर श्री सरदार ने कहा कि अंग्रेजों के […]

विज्ञापन

फोटो30एसकेएल3- प्रतिमा पर माल्यार्पण करतेसरायकेला. झारखंड आंदोलनकारी मंच के बैनर तले झारखंड आंदोलनकारियों ने वीर सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. मंच के कोल्हान प्रमंडल संयोजक धनपति सरदार के नेतृत्व में आंदोलनकारी पहले प्रतिमा स्थल तक पहुंचे. इसके पश्चात माल्यार्पण किया गया. मौके पर श्री सरदार ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान करने वाले वीर सिद्धू कान्हू के नेतृत्व में अलग राज्य के लिये भी आंदोलन किया गया था. इनकी शहादत के कारण ही आज अलग राज्य का सपना पुरा हुआ. मौके पर डेविड कालुंडिया, राजकिशोर लोहार, तिवारी नाथ बिरूली, हरसिंह बांड्रा, लखन मुदैइया, पंचा सरदार, जगत राम मुर्मू, चंद्रमोहन नायक के अलावा अन्य उपस्थित थे. मॉनसून सत्र में विस परिसर में धरना देंगे आंदोलनकारीकोल्हान में प्रस्तावित तीन स्टील प्लांट के विरोध में झारखंड आंदोलनकारी मंच विस के मॉनसून सत्र में विस परिसर के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगी. जानकारी देते हुए कोल्हान प्रमंडल के संयोजक धनपति सरदार ने बताया कि प्लांट के विरोध में सरकार को मंच की ओर से ज्ञापन सौंपा जायेगा. इसके पश्चात धरना प्रदर्शन किया जायेगा. श्री सरदार ने केंद्र सरकार के भू अधिग्रहण बिल को झारखंड राज्य में अविलंब खारिज करने कि मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola