लंबित प्रोन्नती की मांग पर न्यायालय की शरण लेगा शिक्षक संघ

Updated at : 13 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित प्रोन्नती की मांग पर न्यायालय की शरण लेगा शिक्षक संघ

फोटो13एसकेएल 11,बैठक करते शिक्षक सरायकेला. शिक्षकों को आगामी 25 जून तक लंबित प्रोन्नति नहीं मिलने पर शिक्षक झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले आंदोलन करेंगे या न्यायालय की शरण में जायेंगे. उक्त निर्णय शनिवार को स्थानीय नगरपालिका उडि़या मध्य विद्यालय परिसर में शिक्षक संघ कीजिला उपाध्यक्ष जयराम सिंह सरदार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक […]

विज्ञापन

फोटो13एसकेएल 11,बैठक करते शिक्षक सरायकेला. शिक्षकों को आगामी 25 जून तक लंबित प्रोन्नति नहीं मिलने पर शिक्षक झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले आंदोलन करेंगे या न्यायालय की शरण में जायेंगे. उक्त निर्णय शनिवार को स्थानीय नगरपालिका उडि़या मध्य विद्यालय परिसर में शिक्षक संघ कीजिला उपाध्यक्ष जयराम सिंह सरदार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया. बैठक में आवंटन व ग्रेड चार में नयी बहाली से उत्पन्न परिस्थितियों पर विचार- विमर्श किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ के प्रदेश इकाई द्वारा मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मिलकर प्रोन्नति से पूर्व नयी बहाली पर रोक लगाने की मांग की जायेगी. प्रोन्नति से पूर्व बहाली होने से वर्षों से कार्यरत शिक्षक नवनियुक्त शिक्षक से जूनियर हो जायेंगे. जिसे शिक्षक संघ कतई बरदाश्त नहीं करेगा. बैठक में मुख्य रुप से प्रधान सचिव मानिक हांसदा, सचिव अर्जुन कारीगर,समाई सिंह,अमित महतो,दाखिन हेम्ब्रम,गुरुप्रसाद महतो,सामू मांझी,चरण सिंह उरांव, विरेंद्र मांझी,राजेश कर,अजीत महतो समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola