गांव गांव में नि:शुल्क योग की अलख जगा रहे किशोर मिश्रा

Updated at : 13 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
गांव गांव में नि:शुल्क योग की अलख जगा रहे किशोर मिश्रा

फोटो 13 एसकेएल 6 योग शिक्षक किशोर मिश्रा.प्रतिनिधि, सरायकेला पहली बार आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाये जा रहे योग दिवस को लेकर सरकारी स्तर पर तैयारी जोरों पर है. वहीं खरसावां के प्रशिक्षित योग शिक्षक कि शोर मिश्रा पिछले सात वर्षों से गांव गांव में घुमकर नि:शुल्क योग शिक्षा की अलख जगा […]

विज्ञापन

फोटो 13 एसकेएल 6 योग शिक्षक किशोर मिश्रा.प्रतिनिधि, सरायकेला पहली बार आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाये जा रहे योग दिवस को लेकर सरकारी स्तर पर तैयारी जोरों पर है. वहीं खरसावां के प्रशिक्षित योग शिक्षक कि शोर मिश्रा पिछले सात वर्षों से गांव गांव में घुमकर नि:शुल्क योग शिक्षा की अलख जगा रहे है. पतंजलि हरिद्वार से योग प्रशिक्षित किशोर मिश्रा सरकारी प्रतिष्ठानों के अलावा कई निजी स्थानों में भी योग की शिक्षा दे चुके है. श्री मिश्रा अब तक खरसावां के सभी उच्च विद्यालय, कुचाई, चक्रधरपुर,आदित्यपुर व सरायकेला जेल में बंद कैदियों को चार माह का योग प्रशिक्षण दे चुके है. उन्होंने कहा कि सरायकेला कारा में कैदियों को योग सिखाने के दौरान उनमें मानसिक रुप से परिवर्तन देखने को मिला. योग के दौरान मुख्य रुप से कपालभाति,तड़ासन,अनुलोम विलोम,मथुरासन,भर्मरी,सूर्य नमस्कार, प्राणायाम समेत कई आसन कराये जाते है. श्री मिश्रा ने कहा कि लगातार योगासन करने से शरीर व मस्तिष्क स्वस्थ्य रहता है तथा नशापान दूर होता है और क्रोध में नियंत्रण होता है. उन्होंने लोगों की सेवा करने को ही पुण्य मानते हुए कहा कि इससे मान सम्मान बढ़ता है.स्वंय बनाते है दवावर्तमान में योगासन व मेडिसिन पर शोध कर रहे योग शिक्षक किशोर मिश्रा ने कहा कि वे पाइल्स, शूगर, कृमि, पाचन शक्ति जैसे कई बीमारियों की दवा बनाते है. इनके दवाओं से कई स्वास्थ्य लाभ ले रहे है. स्कूलों में योग को किया जाये अनिवार्य शिक्षाकिशोर मिश्रा ने योग दिवस की सराहना करते हुए कहा कि योग शिक्षकों को सरकार की ओर से मानदेय देकर स्कूलों में योग शिक्षा अनिवार्य करना चाहिए. ताकि बच्चे पूर्ण रुप से स्वस्थ्य होकर शिक्षा ग्रहण कर सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola