जोड़ा सरजम में छऊ नृत्य का आयोजन

Updated at : 23 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
जोड़ा सरजम में छऊ नृत्य का आयोजन

संवाददाता, खरसावां कुचाई से सटे टोकलो के जोड़ा सरजम गांव में शुक्रवार की रात छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. मौके पर कलाकारों ने खरसावां शैली के छऊ नृत्य को पेश किया. कलाकारों ने अपने प्रस्तुति से जीवन के हर उतार-चढ़ाव के साथ- साथ छऊ के विविध रंगों को रेखांकित किया. कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य […]

विज्ञापन

संवाददाता, खरसावां कुचाई से सटे टोकलो के जोड़ा सरजम गांव में शुक्रवार की रात छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. मौके पर कलाकारों ने खरसावां शैली के छऊ नृत्य को पेश किया. कलाकारों ने अपने प्रस्तुति से जीवन के हर उतार-चढ़ाव के साथ- साथ छऊ के विविध रंगों को रेखांकित किया. कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य के माध्यम से प्रेम रस पर आधारित राधा- कृष्ण के शाश्वत प्रेम को देख दर्शक अभिभुत हुए, तो वीर रस पर आधारित महिषासुर बध को भी दर्शकों ने काफी सराहा. ढोलक, नगाड़ा व शहनाई के धुन पर कलाकार लय से लय मिला कर भंगीमाओं के सहारे नृत्य के भाव को प्रकट किया. पौराणिक कथाओं पर आधारित नृत्य पेश किये गये. महाभारत में दुस्साशन द्वारा किये गये द्रोपदी वस्त्र हरण, श्री कृष्ण द्वारा किये गये माखन चोरी, राधा कृष्ण के रास लीला पर आधारित यमुना तीरे, द्वापर लीला, श्रीकृष्ण के बाल लीला पर आधारित माया बंधन, झारखंड की शिकार परंपरा पर आधारित शबर नृत्य व दैनिक जीवन शैली पर आधारित होली व रावण बध नृत्य पेश कर कलाकारों ने दर्शकों का मन मोहा. कलाकारों ने राधा कृष्ण व हर पार्वती नृत्य पर जम कर बाहवाही बटोरी. शिकारी परंपरा पर आधारित सबर नृत्य को भी दर्शकों ने सराहा. पहले पारंपरिक जामडाली फिर गणेश वंदना के साथ नृत्य की शुरुआत हुई. नृत्य के साथ-साथ मेला का भी आयोजन किया गया. जहां सैकड़ों लोगों ने शामिल हो कर लुफ्त उठाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola