क्या है नया Form 121? जानिए 1 अप्रैल 2026 से लागू हुए टैक्स बदलाव

Updated at : 02 Apr 2026 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
Form 121

कंप्यूटर पर टैक्स फॉर्म भरते हुआ व्यक्ति (Photo: Freepik)

Income Tax Form 121: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब TDS बचाना आसान होगा. सरकार ने पुराने फॉर्म खत्म कर नया Form 121 पेश किया है. जानिए यह नया नियम आपकी बचत पर कैसे असर डालेगा.

विज्ञापन

Income Tax Form 121: 1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स के नियमों में बदलाव हो चुका है. अगर आप सीनियर सिटीजन हैं या आपकी इंकम टैक्स छूट की सीमा से कम है, तो यह खबर आपके काम की है. अब आपको बैंक या अन्य संस्थानों में TDS (Tax Deducted at Source) बचाने के लिए पुराने Form 15G या 15H भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी.  सरकार ने इन दोनों फॉर्म्स को खत्म करके अब एक नया Form 121 पेश किया है. 

क्या अब 15G और 15H पूरी तरह खत्म हो गए हैं?

जी हां, इनकम टैक्स रूल्स 2026 के तहत पुराने 15G (60 साल से कम वालों के लिए) और 15H (सीनियर सिटीजन्स के लिए) को हटा दिया गया है. अब चाहे आपकी उम्र 25 साल हो या 75 साल, अगर आपकी सालाना टैक्स लायबिलिटी ‘नील’ (Zero) है, तो आपको सिर्फ Form 121 ही जमा करना होगा. यह बदलाव टैक्स प्रोसेस को आसान बनाने के लिए किया गया है ताकि लोगों को अलग-अलग फॉर्म्स के चक्कर में न पड़ना पड़े. 

Form 121 से किन-किन कमाई पर TDS बचेगा?

यह नया फॉर्म आपकी कई तरह की इनकम पर होने वाली टैक्स कटौती को रोकने में मदद करेगा. इसमें मुख्य रूप से ये शामिल हैं:

  • बैंक डिपॉजिट और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाला ब्याज. 
  • PF से पैसा निकालना या पेंशन की राशि. 
  • रेंट (किराया), डिविडेंड और म्यूचुअल फंड से होने वाली कमाई. 
  • इंश्योरेंस कमीशन और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी से मिलने वाला पैसा. 

क्या है नया UIN सिस्टम और यह कैसे काम करेगा?

जब आप Form 121 (Part A) भरेंगे, तो उसे लेने वाला संस्थान (जैसे आपका बैंक) हर फॉर्म के लिए एक 26-अंकों का Unique Identification Number (UIN) जारी करेगा. इस नंबर में आपकी जानकारी, टैक्स साल (जैसे 202627) और बैंक का TAN नंबर शामिल होगा. भले ही बैंक आपका टैक्स न काटे, लेकिन उसे हर तिमाही (Quarter) सरकार को यह बताना होगा कि उसे आपसे यह डिक्लेरेशन मिल चुका है. 

ये भी पढ़ें: क्या आपके भी हैं एक से ज्यादा PF अकाउंट? घर बैठे मिनटों में ऐसे करें मर्ज

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola