सुभाष दुबे के निधन पर शोक सभा आयोजित

Updated at : 22 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
सुभाष दुबे के निधन पर शोक सभा आयोजित

सरायकेला. सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व वार्ड कमिश्नर सह जनसंघी नेता सुभाष दुबे के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है. उनके निधन को सरायकेला की अपूरणीय क्षति करार देते हुए शोक जताया गया. सामाजिक क्षेत्र में अग्रसर जनकल्याण मंच ने उनके निधन पर शोक संवेदन प्रकट करते हुए शोक सभा आयोजित की. […]

विज्ञापन

सरायकेला. सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व वार्ड कमिश्नर सह जनसंघी नेता सुभाष दुबे के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है. उनके निधन को सरायकेला की अपूरणीय क्षति करार देते हुए शोक जताया गया. सामाजिक क्षेत्र में अग्रसर जनकल्याण मंच ने उनके निधन पर शोक संवेदन प्रकट करते हुए शोक सभा आयोजित की. मंच के अध्यक्ष ललन सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगत आत्मा कि शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर मधुसूदन महापात्र, राजा सिंहदेव, वीरेन कर, ओम अग्रवाल, सरोज सतपथी के अलावा अन्य उपस्थित थे. नगर पंचायत में भी शोक सभा आयोजितनगर पंचायत सरायकेला में भी सुभाष दुबे के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. वार्ड सदस्य मनबोघ साथुवा कि अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा कि शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर अरविंद कवि, सुंदर श्याम मुखी, शांत्वना दास व नगर पंचायत कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola