कस्तूरबा गांधी विद्यालय नीमडीह में कराटे ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित

Updated at : 21 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी विद्यालय नीमडीह में कराटे ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित

सरायकेला. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नीमडीह में झारखंड कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में कराटे ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया. ग्रेडिंग परीक्षा में शामिल सभी 44 छात्राओं ने सफलता हासिल की एवं इन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया. कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में कितेन, काता, कुमिते के साथ मौखिक परीक्षा भी ली गयी. जिसमें […]

विज्ञापन

सरायकेला. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नीमडीह में झारखंड कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में कराटे ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया. ग्रेडिंग परीक्षा में शामिल सभी 44 छात्राओं ने सफलता हासिल की एवं इन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया. कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में कितेन, काता, कुमिते के साथ मौखिक परीक्षा भी ली गयी. जिसमें पुष्पा सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. परीक्षा के नौ वीं क्यू रेड बेल्ट में सप्तमी महतो, पूजा टुडू, रीतु महतो, फुलमणी मुर्मू, रीता रानी महतो,कविता महतो, दीपाली महतो, द्रोपदी महतो, अमाती महतो, पार्वती महतो, कविता दास, नमीता महतो, सरिता महो, प्रिया महाली, डोली सिंह, शिवानी सिंह, भानुप्रिया महतो, कल्याणी तंतुबाई, सरस्वती मुर्मू, फुलममी हेंब्रम, फालगुनी महतो, छविरानी महतो, शुनिता महतो, सविता गोराई, आरती सोनार सफल रही. आठवीं क्यू ओरेंज बेल्ट में प्रीति कुमारी, मंतार्गनी दास, पविता महतो, सुजाता महतो, गंगामणि महतो, लक्ष्मीमणि महतो, नियति महतो, गीता महतो, अनिता महतो, जीतमणि सिंह सफल रही. जबकि सातवीं क्यू में मंजु महतो, लक्ष्मी गोराई, सीमली हेंब्रम, फुलमणी मार्डी, रधिका मुर्मू सफल रही. ग्रेडिंग परीक्षा सेंसाई पंकज कुमार सिंह की देख रेख में आयोजित किया गया. मौके पर विद्यालय के वार्डेन व कई शिक्षिका भी उपस्थित थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola