जिला स्तर पर आयोजित हुई समर कैंप कार्यक्रम

Updated at : 15 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तर पर आयोजित हुई समर कैंप कार्यक्रम

– छात्राएं अपनी प्रतिभा को निखारे- प्रतियोगिता से हुनर व छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने का मिलता है अवसरसरायकेला. सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं का जिला स्तरीय समर कैंप कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी हरिशंकर राम व जिला शिक्षा अधीक्षक […]

विज्ञापन

– छात्राएं अपनी प्रतिभा को निखारे- प्रतियोगिता से हुनर व छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने का मिलता है अवसरसरायकेला. सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं का जिला स्तरीय समर कैंप कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी हरिशंकर राम व जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चन्द्र घोष ने संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्जवलित कर की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी हरिशंकर राम ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं के लिए समय- समय पर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते है. इन कार्यक्रमों में भाग लेकर छात्राएं अपनी प्रतिभा को निखारे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चन्द्र घोष ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से किसी को अपनी हुनर व छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने का अवसर मिलता है. इसलिए सभी छात्राओं को प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए. विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजयी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विभिन्न विद्यालयों की 122 छात्राएं जिला स्तरीय समर कैंप कार्यक्रम में शामिल हुए. समर कैंप कार्यक्रम के तहत छात्राओं के बीच फुटबॉल,दौड़,लोकनृत्य,नाटक,एकल गायन, हस्तकला, विज्ञान प्रदर्शनी व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी.सभी प्रतियोगिता कक्षा छह से आठ व नौ से दशम वर्ग के लिए दो चरणों में आयोजित की गयी. जिला स्तर पर आयोजित हुए प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी 20 मई से 22 मई तक रांची में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola