बीएड शिक्षणार्थियों को दी गयी विदाई

Updated at : 11 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
बीएड शिक्षणार्थियों को दी गयी विदाई

– सभी बीएड शिक्षणार्थी भविष्य के शिक्षक है फोटो 11 एसकेएल 5, प्रधानाध्यापिका के साथ बीएड शिक्षणार्थी.सरायकेला. स्थानीय केभीपीडीएस बालिका उच्च विद्यालय में सोमवार को समारोह आयोजित कर इंस्टीच्यूट ऑफ एजुकेशन सरायकेला के बीएड शिक्षणार्थियों को विदाई दी गयी. इन बीएड शिक्षणार्थियों का पिछले बीस दिनों से केभीपीडीएस बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षण अभ्यास कार्य […]

विज्ञापन

– सभी बीएड शिक्षणार्थी भविष्य के शिक्षक है फोटो 11 एसकेएल 5, प्रधानाध्यापिका के साथ बीएड शिक्षणार्थी.सरायकेला. स्थानीय केभीपीडीएस बालिका उच्च विद्यालय में सोमवार को समारोह आयोजित कर इंस्टीच्यूट ऑफ एजुकेशन सरायकेला के बीएड शिक्षणार्थियों को विदाई दी गयी. इन बीएड शिक्षणार्थियों का पिछले बीस दिनों से केभीपीडीएस बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षण अभ्यास कार्य चल रहा था. समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नियति षाड़गी ने कहा कि सभी बीएड शिक्षणार्थी भविष्य के शिक्षक है. इसलिए यहां पर मिले शिक्षण अनुभव का अधिक से अधिक लाभ लें. शिक्षण अभ्यास के दौरान सभी प्रशिक्षुओं को पठन-पाठन से लेकर अन्य सभी विद्यालय के कार्यों से रु-ब-रु कराया गया. मौके पर केभीपीडीएस बालिका उच्च विद्यालय के शिक्षक सत्येंद्र प्रसाद सिंह, शिक्षिका मीनाक्षी रजक, नारायण कुमार, प्रवीण रथ एवं इंस्टीच्यूट ऑफ एजुकेशन के लाइब्रेरियन मनबोध कुमार दास, अध्यापिका सुमन कुमारी व कार्यालय सहायक आशित महापात्र समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola