बाईडीह में विधायक ने ग्रामीणों संग की बैठक

Updated at : 10 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
बाईडीह में विधायक ने ग्रामीणों संग की बैठक

क्षेत्र के विकास के लिये सचेत हूं : गागराई – अधिकारों की प्राप्ति के लिये जागरूक होने की अपील की-जागरूकता से ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है 10 केएसएन 4, 5 : बैठक में उपस्थित विधायक व ग्रामीण बड़ाबांबो/ कुचाई विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई के बाईडीह किसान भवन में तिलोपोदा, पंडाकाटा व […]

विज्ञापन

क्षेत्र के विकास के लिये सचेत हूं : गागराई – अधिकारों की प्राप्ति के लिये जागरूक होने की अपील की-जागरूकता से ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है 10 केएसएन 4, 5 : बैठक में उपस्थित विधायक व ग्रामीण बड़ाबांबो/ कुचाई विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई के बाईडीह किसान भवन में तिलोपोदा, पंडाकाटा व बंदोलौहर पंचायत के ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्य रुप से विधायक दशरथ गागराई ने लोगों से क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने ग्रामीणों से अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिये जागरूक होने की अपील की. उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है. श्री गागराई ने लोगों से क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की निगरानी करने व प्राक्कलन के अनुसार कार्य कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये वे पूरी तरह से सचेत है. लोगों के मार्गदर्शन से क्षेत्र का विकास करेंगे. मौके पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र सोय, मांगीलाल महतो, मानकी मुंडा, जय प्रकाश गागराई, संजय देव प्रधान, राम सुंबरुई, राम सोय, कायरा हो, विनोद सिंहदेव, विकास गोप, मंगल सिंह सोय समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola