भारत महोत्सव में भाग लेने के लिए छऊ कलाकार इंडोनेशिया रवाना

Updated at : 23 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
भारत महोत्सव में भाग लेने के लिए छऊ कलाकार इंडोनेशिया रवाना

फोटो – एसकेएल 3प्रतिनिधि, सरायकेला इंडोनेशिया में 22 अप्रैल से शुरू भारत महोत्सव में सरायकेला के छऊ कलाकार छऊ नृत्य का प्रदर्शन करेंगे. महोत्सव 20 मई तक चलेगी. सरायकेला शैली छऊ के कलाकार आचार्य छऊ नृत्य चित्रा विचित्रा के नेतृत्व में इंडोनेशिया गुरुवार 23 अप्रैल को रवाना हुए. आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के निदेशक गुरु […]

विज्ञापन

फोटो – एसकेएल 3प्रतिनिधि, सरायकेला इंडोनेशिया में 22 अप्रैल से शुरू भारत महोत्सव में सरायकेला के छऊ कलाकार छऊ नृत्य का प्रदर्शन करेंगे. महोत्सव 20 मई तक चलेगी. सरायकेला शैली छऊ के कलाकार आचार्य छऊ नृत्य चित्रा विचित्रा के नेतृत्व में इंडोनेशिया गुरुवार 23 अप्रैल को रवाना हुए. आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के निदेशक गुरु शशधर आचार्य के नेतृत्व में 18 सदस्यीय दल महोत्सव में शिरकत कर छऊ प्रदर्शित करेंगे. भारत महोत्सव में मुख्य रुप से निमित्त महानायक गरुड़ नृत्य का प्रदर्शन किया जायेगा. इसके अलावा इंडोनेशिया के शहरों में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा सरायकेला शैली की छऊ के ख्याति प्राप्त नृत्य रात्रि ,गरुड़, वासुकी,राधा कृष्ण,सागर मयूर समेत अन्य नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा. इंडोनेशिया सरकार के विशेष निमंत्रण पर भारत सरकार द्वारा भारत महोत्सव में शामिल होने के लिए गुरु शशधर आचार्य के नेतृत्व में 18 सदस्यीय छऊ कलाकारों को इंडोनेशिया भेजा गया है. इन कलाकारों में मुख्य रुप से सुकांत कुमार आचार्य,सतीश सिंह मोदक, विश्वनाथ कुम्भकार,कुना सामल,विभूति भूषण,दिलीप महतो, गोविंद महतो सहित अन्य शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola