Seraikela Kharsawan News : स्वच्छ सरायकेला : मछली मार्केट होगा सुव्यवस्थित

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : स्वच्छ सरायकेला : मछली मार्केट होगा सुव्यवस्थित

दुकानदारों को बैंकों से लोन दिलाने का भरोसा

विज्ञापन

सरायकेला.

सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सरायकेला पोस्ट ऑफिस रोड में अव्यवस्थित तरीके से चल रही मछली और मुर्गा की दुकानों का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया. उन्होंने दुकानदारों से स्वच्छ और सुंदर सरायकेला बनाने में सहयोग करने की अपील की. दुकानदारों ने नगर पंचायत से मूलभूत सुविधा नहीं मिलने की शिकायत की. अध्यक्ष ने दुकानदारों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने और बैंकों से लोन (ऋण) उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया. दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को लेकर नगर पंचायत में विशेष बैठक बुलाने का आग्रह किया. श्री चौधरी ने आगामी 10 अप्रैल को अपने कार्यालय में बैठक करने की बात कही. इसमें दुकानदारों की समस्याओं को सुलझाने और मछली मार्केट को व्यवस्थित करने पर ठोस विचार-विमर्श किया जायेगा.

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर सरायकेला बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है. उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों को व्यवस्थित रखें और सड़क पर गंदगी न फैलायें. मौके पर नगर पंचायत के सिटी मैनेजर सुमित सुमन, सफाई सुपरवाइजर पवन सिंह और विशाल सिंह देव भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola