गम्हरिया : फर्नेस ब्लास्ट में एक की मौत, चार घायल
Updated at : 19 Apr 2015 9:31 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : गम्हरिया स्थित उषा मार्टिन कंपनी परिसर में फर्नेस ब्लास्ट होने से एक मजदूर (मंतोष कुमार) की मौत हो गयी, जबकि चार मजदूर घायल हो गये. घटना शनिवार की दोपहर 12.40 बजे की है. घायलों को टीएमएच के बर्न केयर यूनिट में भर्ती किया गया है. घायलों में नीरज सिंह, सर्वेश्वरमंडल, सतीश सरदार, शमशाद […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : गम्हरिया स्थित उषा मार्टिन कंपनी परिसर में फर्नेस ब्लास्ट होने से एक मजदूर (मंतोष कुमार) की मौत हो गयी, जबकि चार मजदूर घायल हो गये. घटना शनिवार की दोपहर 12.40 बजे की है.
घायलों को टीएमएच के बर्न केयर यूनिट में भर्ती किया गया है. घायलों में नीरज सिंह, सर्वेश्वरमंडल, सतीश सरदार, शमशाद अली शामिल हैं. इसमें आदित्यपुर के हरिओम नगर निवासी नीरज सिंह की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
घटना के संबंध में प्रबंधन ने बताया कि शनिवार की दोपहर स्टील मेल्टिंग शॉप 3 के बे पैनल में पानी का रिसाव देखा गया, जिसके बाद इसके रिपेयरिंग के लिए इसे मैकेनिकल विभाग को सौंपा गया. मैकेनिकल दल द्वारा पानी पाइप की मरम्मती के दौरान बैक प्रेशर की वजह से पानी फर्नेस में बचे हुए गर्म स्लैग में पहुंच गया, जिससे आवाज के साथ धमाका होने से यह दुर्घटना घटी. दुर्घटना में घायल मजदूरों को तुरंत इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां चक्रधरपुर के पुरानी बस्ती निवासी मंतोष कुमार डे की मौत हो गयी. अन्य घायलों का इलाज जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




