अंजलि राघव ने पवन सिंह को किया माफ, शिकायत वापस लिया

Updated at : 03 Apr 2026 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
Pawan Singh-Anjali Raghav Controversy complaint withdrawn social media team case

पवन सिंह और अंजलि राघव

Pawan Singh-Anjali Raghav Controversy: पवन सिंह और अंजलि राघव विवाद में अब नया मोड़ सामने आया है. अंजलि ने पवन सिंह के खिलाफ शिकायत वापस ले ली है. हालांकि, अब भी केस पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. जानिए क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

Pawan Singh-Anjali Raghav Controversy: भोजपुरी इंडस्ट्री में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें माफी, आरोप और सोशल मीडिया तीनों ने मिलकर कहानी को काफी उलझा दिया है. इस बार मामला पवन सिंह और अंजलि राघव के बीच का है, जो अब नए मोड़ पर पहुंच गया है. दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक इवेंट के दौरान दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो में पवन सिंह को अंजलि राघव के करीब आते हुए देखा गया, जिससे एक्ट्रेस असहज नजर आईं. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और अंजलि ने खुलकर नाराजगी जताई, यहां तक कि इंडस्ट्री छोड़ने तक की बात कह दी थी.

मामले को आगे न बढ़ाने का फैसला

मामला बढ़ता देख पवन सिंह सामने आए और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी. उन्होंने कहा कि उनका कोई गलत इरादा नहीं था और अगर उनके व्यवहार से अंजलि को ठेस पहुंची है, तो वह इसके लिए खेद जताते हैं. अब इस पूरे विवाद में नया ट्विस्ट आ गया है. अंजलि राघव ने पवन सिंह की माफी स्वीकार करते हुए उनके खिलाफ दर्ज अपनी शिकायत वापस ले ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच आपसी सहमति बन गई है और अंजलि ने इस मामले को आगे न बढ़ाने का फैसला किया है.

मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को

हालांकि, मामला पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. अंजलि ने साफ किया है कि पवन सिंह की सोशल मीडिया टीम के खिलाफ उनकी शिकायत अब भी जारी है. उनका आरोप है कि टीम के कुछ लोगों ने इवेंट के वीडियो और तस्वीरों को गलत तरीके से वायरल किया और यहां तक कि आपत्तिजनक प्लेटफॉर्म्स पर भी अपलोड कर दिया. इस मामले में अब अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होनी है, जिससे साफ है कि विवाद अभी पूरी तरह थमा नहीं है और आने वाले दिनों में इस पर और अपडेट सामने आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: रामायण का बैकग्राउंड म्यूजिक सुन दीवाने हुए फैंस, इंटरनेशनल लेवल की टीम के हाथों जिम्मेदारी

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola