रामायण का बैकग्राउंड म्यूजिक सुन दीवाने हुए फैंस, इंटरनेशनल लेवल की टीम के हाथों जिम्मेदारी

Published by : Aniket Kumar Updated At : 03 Apr 2026 5:56 PM

विज्ञापन

रणबीर कपूर की रामायण मूवी

Ramayana Movie: रामायण फिल्म को लेकर चर्चा तेज है. रणबीर कपूर के लुक के बाद अब इसके म्यूजिक ने ध्यान खींचा है. ए.आर. रहमान और हैंस जिमर जैसे दिग्गज मिलकर फिल्म को और भव्य बनाने वाले हैं. जानिए म्यूजिक के पीछे की टीम के बारे में…

विज्ञापन

Ramayana Movie: इन दिनों बॉलीवुड में अगर किसी फिल्म का सबसे ज्यादा शोर है, तो वो है रामायण. इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर फैंस की दीवानगी लगातार बढ़ती जा रही है. हाल ही में फिल्म के कुछ किरदारों की पहली झलक सामने आई, जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी. खासतौर पर रणबीर कपूर का भगवान राम वाला लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है. लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ लुक्स तक सीमित नहीं है, बल्कि फिल्म का म्यूजिक भी सुर्खियों में आ गया है. दरअसल, इस भव्य फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी दो दिग्गजों को सौंपी गई है ए. आर. रहमान और हैंस जिमर. इन दोनों नामों का साथ आना ही अपने आप में एक बड़ा इवेंट माना जा रहा है.

फिल्म को अलग ही लेवल पर ले जाएगा म्यूजिक

जैसे ही रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया, लोगों का ध्यान इसके बैकग्राउंड म्यूजिक पर भी गया, जिसे सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि फिल्म का म्यूजिक इसे एक अलग ही स्तर पर ले जाएगा. ए. आर. रहमान भारतीय संगीत का एक बड़ा नाम हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी पहचान बनाई है. वहीं हैंस जिमर हॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर हैं, जिनकी धुनें कई बड़ी फिल्मों को यादगार बना चुकी हैं. ऐसे में जब ये दोनों एक साथ आए हैं, तो उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं.

गाने और म्यूजिक ने फिल्म को बनाया और इमोशनल

माना जा रहा है कि ‘रामायण’ का म्यूजिक सिर्फ गानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि फिल्म के हर इमोशन को और गहराई देगा. जहां रहमान की मेलोडी दिल को छूती है, वहीं जिमर का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म को भव्य और सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देगा. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता का रोल निभा रही हैं. कुल मिलाकर, ‘रामायण’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ा सिनेमाई अनुभव बनने की तैयारी में है.

यह भी पढे़ं: देवर जैसे खेसारी लाल को पति बताकर बुरी फंसी ज्योति सिंह, सामने आकर दी सफाई

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola