कुचाई : पेयजल की समस्या दूर करने की कवायद शुरू

Updated at : 17 Apr 2015 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
कुचाई : पेयजल की समस्या दूर करने की कवायद शुरू

– पंप हाउस व जल मीनार निर्माण के लिये एक हेक्टेयर जमीन की तलाश- योजना पूरी होने के पश्चात पाइप लाइन से होगी जलापूर्ति- पीएचइडी के सहायक अभियंता ने सीओ से की जमीन उपलब्ध कराने की मांगसंवाददाताखरसावां . कुचाई के पांच गांवों में पेयजल समस्या दूर करने की कवायद शुरू हो गयी है. कुचाई प्रखंड […]

विज्ञापन

– पंप हाउस व जल मीनार निर्माण के लिये एक हेक्टेयर जमीन की तलाश- योजना पूरी होने के पश्चात पाइप लाइन से होगी जलापूर्ति- पीएचइडी के सहायक अभियंता ने सीओ से की जमीन उपलब्ध कराने की मांगसंवाददाताखरसावां . कुचाई के पांच गांवों में पेयजल समस्या दूर करने की कवायद शुरू हो गयी है. कुचाई प्रखंड मुख्यालय के पास करीब साढ़े चार करोड़ की लागत से जलापूर्ति योजना स्थापित की जायेगी. इसके लिये विश्व बैंक ने चालू वित्तीय वर्ष के लिये अपनी कार्ययोजना में स्वीकृति दे दी है. उक्त राशि से सोना नदी में जल भंडारण के लिये डैम (बीयर), पंप हाउस, जल मिनार बनाने के साथ- साथ पाइप लाइन बिछाने की योजना है. साथ ही कुचाई के ब्लॉक कैंपस, कोपलांग, मरांगहातु, रुचाव व आस पास के चार पांच गांवों तक पाइप लाइन के जरिये स्वच्छ पानी पहुंचाने की योजना है. उक्त योजना को मूर्त रुप देने के लिये पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी कार्य में जुट गये है. इस जलापूर्ति योजना को स्थापित करने के लिये एक हेक्टेयर जमीन की तलाश की जा रही है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता संजय प्रसाद ने कुचाई के अंचल अधिकारी प्रभात भूषण सिंह से आवश्यक जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. विदित हो कि कुचाई में पेयजल की समस्या है. उक्त योजना के पूरा होने के बाद पेयजल की समस्या से काफी हद तक लोगों को निजात मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola