डॉ हिमांशु बने सरायकेला के नये सिविल सर्जन

/रफोटो1एसेकेल5-पदभार ग्रहण करते सिविल सर्जनसरायकेला. सरायकेला-खरसावां जिला के नये सिविल सर्जन के रूप में डॉ हिमांशु भूषण बरवार ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ कलानंद मिश्रा से अपना पदभार ग्रहण किया. श्री बरवार इससे पूर्व स्टेट लेप्रोसी पदाधिकारी के पद पर थे. पदभार ग्रहण करने के पश्चात पत्रकारों से […]
/रफोटो1एसेकेल5-पदभार ग्रहण करते सिविल सर्जनसरायकेला. सरायकेला-खरसावां जिला के नये सिविल सर्जन के रूप में डॉ हिमांशु भूषण बरवार ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ कलानंद मिश्रा से अपना पदभार ग्रहण किया. श्री बरवार इससे पूर्व स्टेट लेप्रोसी पदाधिकारी के पद पर थे. पदभार ग्रहण करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री बरवार ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक सरकारी स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कैसे स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ हो, इसके बेहतर प्रयास किये जायेंगे. राज्य में चिकित्सकों कि कमी बताते हुए उन्होंने कहा कि कम चिकित्सकों में भी कैसे उपस्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक तैनात किये जा सके, इस पर भी प्रयास किया जायेगा. मौके पर डॉ प्रियरंजन, डॉ किरण चोपड़ा, डॉ एपी सिन्हा के अलावा अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




