खरसावां के जोजोडीह में विशेष ग्राम सभा आयोजित, विकास कार्य और रोजगार पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

जोजोडीह गांव में विशेष ग्राम सभा में उपस्थित जनसमूह.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kharsawan News: खरसावां के जोजोडीह गांव में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर विकास कार्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा की गई. बैठक में सड़क, सिंचाई, शिक्षा और कोचिंग जैसी योजनाओं पर निर्णय लिए गए. ग्राम मुंडा ने पेसा कानून के तहत ग्रामसभा को अधिक अधिकार देने की मांग भी उठाई. इससे संबंधित पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

खरसावां से शचिंद्र कुमार दाश

Kharsawan News: खरसावां के जोजोडीह में ग्राम मुंडा गुरु चरण बांकिरा की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई. विशेष ग्राम सभा में गांव की समस्याओं पर विचार विमर्श कर समाधान के रास्ते तलाशे गए. बैठक में कृषि, सिंचाई, जन विकास, शिक्षा, कला-संस्कृति, खेल, आवागमन, आजीविका समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई. इस दौरान गांव के सर्वांगिण विकास के लिये जन सहभागिता पर भी बल दिया गया.

विज्ञापन

बैठक में यह निर्णय लिया गया

बैठक में मुख्य रूप से जोजोडीह ग्राम समिति का गठन कर राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलने, गांव के पीसीसी सड़क व आरसीसी पुलिया बनाने, सिंचाई नाला का पक्कीकरण करने, गांव में चार स्नान घान, शौचालय व विश्रामागार बनाने, गांव के बच्चों को सामुदायिक भवन में निशुल्क कोचिंग देने, खराब पड़े चापाकलों की मरम्मति कराने समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. गांव में धार्मिक अनुष्ठानों पर भी चर्चा की गई.

पेशा कानून के तहत काम हों: गुरु चरण

बैठक में ग्राम मुंडा गुरुचरण बांकिरा ने कहा कि पेशा कानून के तहत ग्राम सभा को दी गई शक्तियों के अनुरुप काम हो. इसके लिए स्वतंत्र रूप से कार्य करने के लिए प्रत्येक ग्रामसभा को पांच करोड़ का आवंटन उपलब्ध कराने की मांग की. साथ ही, ग्राम सभा से पारित किए गए बगैर गांव में कोई भी काम नहीं हो. बच्चों को मातृभाषा में पढ़ाने के लिए ग्राम सभा को राशि आवंटित की जाए. झारखंड सरकार के पेसा कानून में अगर किसी तरह की त्रुटियां रह गई हैं, तो विशेष सत्र बुलाकर के त्रुटियां को संशोधन किया जाए. रूढ़ि विधि संविधान के अनुच्छेद 13, 3ए का यथा संविधान के अनुच्छेद 243 अनुसार गांव को वित्तीय सहायता दी जाए. साथ ही गांव में जितनी भी योजना पारित होता है, स्वतंत्र रूप से उसको इंप्लीमेंट करने का शक्ति देने की मांग की गई.

इसे भी पढ़ें: अचानक बूढ़ा पहाड़ पहुंचे झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, उग्रवादियों को दिया सख्त संदेश

विशेष ग्राम सभा में ये रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रुप से दियुरी मंगल सिंह हेंब्रम, वार्डसदस्य सुमनहेंब्रण, बांदू बांकिरा, रमेश बांकिरा, मुकेश गागराई, दुर्गा हेंब्रण, चंबरु बांदिया, बागुन बांकिरा,, समीर बांकिरा, जगमोहन हेंब्रम, नंदलाल गोप, मोटाय हेंब्रम, सोनाराम हेंब्रम, सालुका बांकिरा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: एएनएम परीक्षा 2025 की आंसर की जारी, अभ्यर्थियों को मिला मौका

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola