निर्माणाधीन शौचालय के गुणवत्ता पर लोगों ने उठाये सवाल

1 केएसएन 8,9 : निर्माणाधीन शौचालय व विरोध करते ग्रामीणसंवाददाता, खरसावां खरसावां पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये जा रहे शौचालय की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे है. खरसावां पंचायत में 1568 शौचालय बनाना है. प्रत्येक शौचालय पर सरकार 12 हजार रुपये खर्च कर रही है. शौचालय बनाने का कार्य शुरू हो गया […]
1 केएसएन 8,9 : निर्माणाधीन शौचालय व विरोध करते ग्रामीणसंवाददाता, खरसावां खरसावां पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये जा रहे शौचालय की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे है. खरसावां पंचायत में 1568 शौचालय बनाना है. प्रत्येक शौचालय पर सरकार 12 हजार रुपये खर्च कर रही है. शौचालय बनाने का कार्य शुरू हो गया है. खरसावां में एक एनजीओ के माध्यम से शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है. खरसावां के बेहरासाही, पंचगछिया समेत कुछ जगहों पर शौचालय निर्माण में अनियमितता की शिकायत लाभुकों ने की है. बुधवार की सुबह लोगों ने मुखिया को ज्ञापन सौंप कर शौचालय निर्माण में लगाये जा रहे निम्न गुणवत्ता वाले काले ईंट का इस्तेमाल नहीं करने, सीमेंट व बालू की मात्रा प्राक्कलन के अनुसार करने की मांग की गयी है. इधर मुखिया मंजु बोदरा ने भी लोगों की शिकायत मिलने के बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए कई शौचालयों की जांच की. उन्होंने प्राक्कलन के अनुसार शौचालयों का निर्माण कराने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




