वेतन भुगतान को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता असफल

Updated at : 30 Mar 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
वेतन भुगतान को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता असफल

चालियामा स्थित रूंगटा माइंस प्रतिनिधि, सरायकेलाराजनगर प्रखंड के चालियामा स्थित रूंगटा माइंस में मजदूरों के वेतन बढ़ाने को लेकर स्थानीय श्रम कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता हुई. वार्ता में विभाग की ओर से श्रम अधीक्षक रविंद्र्र प्रसाद सिंह, कंपनी प्रबंधन के जीएम रबीन बनर्जी, पर्सनल अजय चौधरी, जबकि मजदूरों की ओर से भाजपा नेता गणेश महाली, […]

विज्ञापन

चालियामा स्थित रूंगटा माइंस प्रतिनिधि, सरायकेलाराजनगर प्रखंड के चालियामा स्थित रूंगटा माइंस में मजदूरों के वेतन बढ़ाने को लेकर स्थानीय श्रम कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता हुई. वार्ता में विभाग की ओर से श्रम अधीक्षक रविंद्र्र प्रसाद सिंह, कंपनी प्रबंधन के जीएम रबीन बनर्जी, पर्सनल अजय चौधरी, जबकि मजदूरों की ओर से भाजपा नेता गणेश महाली, सुजीत नायक सहित अन्य मजदूर उपस्थित थे. त्रिपक्षीय वार्ता में मजदूरों ने वेतन में वृद्धि कर 15,000 रुपये करने व अन्य भत्ते देने की मांग रखी. जिस पर कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूरों की मांगों पर इनकार कर दिया. जिससे वार्ता विफल हो गयी. गौरतलब है कि वेतन की मांग को लेकर पूर्व में ही दो बार त्रिपक्षीय वार्ता हो चुकी है, परंतु वार्ता असफल हो गयी है. मामले पर सोमवार को फिर वार्ता हुई. जिसमें कंपनी प्रबंधन द्वारा मात्र 500 रुपये वृद्धि करने की सहमति दी. जिस पर मजदूरों द्वारा मानने से इनकार कर दिया गया जिससे वार्ता असफल हो गयी. मौके पर भाजपा नेता गणेश महाली ने कहा कि जब तक समाधान नहीं होता है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola