खड़ी हाइवा ट्रक पर बाइक सवार ने मारी ठोकर , मौत

Updated at : 20 Mar 2015 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
खड़ी हाइवा ट्रक पर बाइक सवार ने मारी ठोकर , मौत

फोटो: सीनी से भेजा गया है. प्रतिनिधि, सीनी सरायकेला-कांड्रा सड़क पर दुगनी बाबुडीह मोड़ के समीप सड़क के किनारे खड़ी हाइवा में बाइक ने ठोकर मार दी. ठोकर मारने से बाइक सवार शेख जियाउल (25) की मौत हो गयी. घटना लगभग सुबह पांच बजे की है. मृतक नारायणपुर के घाघी गांव का रहने वाला था. […]

विज्ञापन

फोटो: सीनी से भेजा गया है. प्रतिनिधि, सीनी सरायकेला-कांड्रा सड़क पर दुगनी बाबुडीह मोड़ के समीप सड़क के किनारे खड़ी हाइवा में बाइक ने ठोकर मार दी. ठोकर मारने से बाइक सवार शेख जियाउल (25) की मौत हो गयी. घटना लगभग सुबह पांच बजे की है. मृतक नारायणपुर के घाघी गांव का रहने वाला था. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक जियाउल अपने बाइक संख्या जेएच06 इ 2959 से पिता शेख मंजूर को सीनी स्टेशन में पहुंचाने आये हुए थे. इसके बाद वह वापस घर लौट रहे थे. बाबुडीह मोड़ के समीप पहुंचने पर सड़क किनारे खड़ी हाइवा जेएच05एल7996 को ठोकर मार दी. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजा की मांग करने लगे. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विनोद कुमार व अंचल अधिकारी विनय प्रकाश तिग्गा घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. लगभग तीन घंटे के पश्चात सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया. घटना के पश्चात पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola