रेल बजट प्रशासनिक, आर्थिक और तकनीकी सुधारों के साथ पेश किया गया है : अर्जुन मुंडा

Updated at : 26 Feb 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
रेल बजट प्रशासनिक, आर्थिक और तकनीकी सुधारों के साथ पेश किया गया है  : अर्जुन मुंडा

खरसावां . पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रेल बजट पर प्रसन्नता जाहिर की है. श्री मुंडा ने अपने बयान में कहा कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भारतीय रेल के आधारभूत संरचना के विकास पर ध्यान दिया, जो सबसे बड़ी जरूरत है. रेल बजट में लोक लुभावन घोषणाएं न कर यात्री सुविधा, रेलवे की क्षमता […]

विज्ञापन

खरसावां . पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रेल बजट पर प्रसन्नता जाहिर की है. श्री मुंडा ने अपने बयान में कहा कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भारतीय रेल के आधारभूत संरचना के विकास पर ध्यान दिया, जो सबसे बड़ी जरूरत है. रेल बजट में लोक लुभावन घोषणाएं न कर यात्री सुविधा, रेलवे की क्षमता बढ़ाने, सुरक्षा और रेलवे को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गयी है.

नये ट्रेनों के मुद्दे पर बयान जारी कर उन्होंने कहा कि सिर्फ नयी ट्रेनों की घोषणा कर पटरियों पर बोझ बढ़ाने से काम नहीं चलेगा. पटरियों की जर्जर स्थिति पर भी ध्यान देने की जरूरत है. जिसे रेल मंत्री ने ध्यान दिया और आधारभूत संरचना विकसित करने और रेल सुरक्षा पर ध्यान देने की बात कही है. पहली बार रेल बजट प्रशासनिक, आर्थिक और तकनीकी सुधारों के साथ पेश किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola