उपायुक्त ने की आपूर्ति विभाग की समीक्षा

– जनवितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण करें /रफोटो25एसेकेल4-बैठक करते उपायुक्तप्रतिनिधि, सरायकेला उपायुक्त चंद्रशेखर ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा की. डीसी ने कहा कि प्रत्येक माह के दो दिन 15 व 25 तारीख को चावल दिवस मनाया जाता है, उस दिन एमओ जनवितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण करें और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें. बैठक […]
– जनवितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण करें /रफोटो25एसेकेल4-बैठक करते उपायुक्तप्रतिनिधि, सरायकेला उपायुक्त चंद्रशेखर ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा की. डीसी ने कहा कि प्रत्येक माह के दो दिन 15 व 25 तारीख को चावल दिवस मनाया जाता है, उस दिन एमओ जनवितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण करें और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें. बैठक में उपायुक्त ने राशन कार्ड के कंप्यूटराइजेशन कार्य की जानकारी हासिल करते हुए उसमें तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड के डिजीटेलाइजेशन कार्य करने का भी निर्देश दिया. बैठक में एसडीओ संजीव कुमार बेसरा, प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार के अलावे सभी प्रखंड के एमओ व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




