आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र में बसे लोगों को जाति व आवास प्रमाण पत्र निर्गत करने कि मांग

Updated at : 24 Feb 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र में बसे लोगों को जाति व आवास प्रमाण पत्र निर्गत करने कि मांग

फोटो24 एसेकेल1- 2 उपायुक्त से बात करते व उपायुक्त कार्यालय पहुंचेप्रतिनिधि, सरायकेला सरायकेला खरसावां जिला के औद्योगिक नगरी आदित्यपुर व गम्हरिया क्षेत्र में बसे लोगों को जाति प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र निर्गत करने कि मांग करते हुए मंगलवार को उपायुक्त चंद्रशेखर को ज्ञापन सौंपा गया है. वार्ड पार्षद पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में […]

विज्ञापन

फोटो24 एसेकेल1- 2 उपायुक्त से बात करते व उपायुक्त कार्यालय पहुंचेप्रतिनिधि, सरायकेला सरायकेला खरसावां जिला के औद्योगिक नगरी आदित्यपुर व गम्हरिया क्षेत्र में बसे लोगों को जाति प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र निर्गत करने कि मांग करते हुए मंगलवार को उपायुक्त चंद्रशेखर को ज्ञापन सौंपा गया है. वार्ड पार्षद पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में डीसी ऑफिस पहुंचे लोगों ने उपायुक्त से पूर्व कि भांति ही प्रमाण पत्र जारी करने कि मांग की. सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया कि विगत दो वर्षों से गम्हरिया व आदित्यपुर क्षेत्र में आवेदकों को जाति व अधिवास प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है. यहां तक कि प्रज्ञा केंद्र द्वारा आवेदन नहीं लिया जा रहा है. ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड सरकार के गृह विभाग द्वारा जाति व अधिवास प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया गया है. बावजूद जिला में आवेदकों को अधिवास व जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो रहा है. ज्ञापन में कहा गया है कि गम्हरिया अंचल में पूर्व में परिवार के किसी सदस्य के जाति प्रमाण पत्र के आधार पर या निबंधित जाति संगठन के आधार पर या स्थानीय जांच के आधार पर प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता था. पड़ोसी जिला जमशेदपुर में इन्हीं शर्तों के आधार पर प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा है. विगत दो वर्षों में प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने से यहां के हजारों छात्र छात्राओं का भविष्य दांव पर लग गया है. ज्ञापन सौंपने वालों में एसएन यादव, डीएन सिंह, वैद्य संजय कुमार, रविंद्र शर्मा, परमानंद प्रसाद सिंह, विपिन बिहारी प्रसाद, सिद्धनाथ यादव, नागीना सिंह, रामजी सिंह, केएन सिंह, ललन प्रसाद, कमलेश राम के अलावा अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola