पहले पढ़ाई फिर विदाई विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

Updated at : 21 Feb 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
पहले पढ़ाई फिर विदाई विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

– महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है: मेनका फोटो21एसेकेल9- जागरूकता रैली निकालते लोग प्रतिनिधि, सरायकेला प्रखंड के बड़ाकांकडा पंचायत भवन में महिला समाख्या के तत्वावधान में पहले पढ़ाई फिर विदाई विषय पर कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में मुख्य रूप से मुखिया बिनु तियु उपस्थित थे. कार्यक्रम में महिला समाख्या की जिला कॉर्डीनेटर मेनका […]

विज्ञापन

– महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है: मेनका फोटो21एसेकेल9- जागरूकता रैली निकालते लोग प्रतिनिधि, सरायकेला प्रखंड के बड़ाकांकडा पंचायत भवन में महिला समाख्या के तत्वावधान में पहले पढ़ाई फिर विदाई विषय पर कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में मुख्य रूप से मुखिया बिनु तियु उपस्थित थे. कार्यक्रम में महिला समाख्या की जिला कॉर्डीनेटर मेनका महतो ने पहले पढ़ाई बाद में विदाई विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है. कार्यशाला में लड़कियों को शिक्षित करने व 18 वर्ष से कम उम्र में किसी भी हाल में विवाह नहीं करने की बातें कही गयी. कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुखिया बिनु तियु ने कहा कि लड़कियों का शिक्षित होना आवश्यक है. जब महिलाएं शिक्षित होंगी, तो समाज शिक्षित होगा और देश भी शिक्षित होगा. उन्होंने कहा कि लड़कियों की किसी भी हाल में 18 वर्ष से कम उम्र में शादी नहीं कराये. कार्यशाला में उन्होंने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और बाल विवाह नहीं करने की बातें कही. साथ ही कहा कि वैसे किशोरी जो स्कूल नहीं जाते हैं, उन्हें चिह्नित कर स्कूल भेजने में अपने कर्तव्य का निर्वहन करें. इस अवसर पर बड़ाकांकडा, माठाडीह व धातकीडीह स्कूल के छात्र- छात्राओं के अलावे सहिया,आंगनबाड़ी सेविका,वार्ड सदस्य,शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गयी. मौके पर महिला समाख्या की डीआरपी सुनिता तियु के अलावा अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola