कुचाई : मुखिया ने किया सोना सोबरन धोती साड़ी योजना का शुभारंभ

Updated at : 17 Feb 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
कुचाई : मुखिया ने किया सोना सोबरन धोती साड़ी  योजना का शुभारंभ

खरसावां: खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग की ओर से कुचाई के रुगुडीह गांव में सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना की शुरुआत मुखिया लखीराम मुंडा ने की. मौके पर मुखिया लखीराम मुंडा, उप मुखिया करम सिंह मुंडा, जन सेवक बासुदेव महतो, पंचायत सेवक बोनु परिहारी, रोजगार सेवक उमेश उरांव, वार्ड सदस्य पौलुस भेंगरा ने […]

विज्ञापन

खरसावां: खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग की ओर से कुचाई के रुगुडीह गांव में सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना की शुरुआत मुखिया लखीराम मुंडा ने की. मौके पर मुखिया लखीराम मुंडा, उप मुखिया करम सिंह मुंडा, जन सेवक बासुदेव महतो, पंचायत सेवक बोनु परिहारी, रोजगार सेवक उमेश उरांव, वार्ड सदस्य पौलुस भेंगरा ने 70 लोगों के बीच धोती साड़ी का वितरण किया.

मौके पर मुखिया लखीराम मुंडा ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को सही ढंग से मिले. इस योजना के तहत बीपीएल, अतिरिक्त बीपीएल व अंत्योदय कार्ड धारियों को प्रत्येक कार्ड पर दस रुपये में साड़ी तथा दस रुपये में धोती या लुंगी मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola