सभी लैंपस में हो धान क्रय केंद्र खोलने की व्यवस्था : गागराई

Updated at : 17 Feb 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
सभी लैंपस में हो धान क्रय केंद्र खोलने की व्यवस्था : गागराई

17 केएसएन 5 : दशरथ गागराईबडाबांबो. खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि राज्य सरकार के पास किसानों को राहत देने के लिए न तो कोई योजना है और न ही उनके भविष्य की चिंता. श्री गागराई ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण ही आज लोग कृषि से दूर जा रहे […]

विज्ञापन

17 केएसएन 5 : दशरथ गागराईबडाबांबो. खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि राज्य सरकार के पास किसानों को राहत देने के लिए न तो कोई योजना है और न ही उनके भविष्य की चिंता. श्री गागराई ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण ही आज लोग कृषि से दूर जा रहे है. उन्होंने कहा कि यह सरकार की नाकामी है कि अब तक धान क्रय केंद्र नहीं खोला जा सका है और सरकार धान के समर्थन मूल्य की घोषणा नहीं कर सकी है. किसानों के धान की खरीदारी के लिए सभी लैंपस में धान खरीदारी की व्यवस्था हो. धान क्रय केंद्र नहीं होने के कारण किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. अब तक लैंपस में सरकारी स्तर पर धान की खरीदारी शुरू नहीं होने से किसानों को कम दाम पर बाजार में बेचने पड़ रहे है. उन्होंने कहा कि किसान खुशहाल होंगे, तो देश समृद्ध होगा. गागराई ने जल्द से जल्द राज्य के सभी लैंपस में धान की खरीदारी सुनिश्चित करने की मांग की है. लैंपस में धान की खरीदारी शुरू नहीं हुई तो झामुमो किसान हित में आंदोलन करेगी. उन्होंने पूर्व की तरह इस वर्ष भी सरायकेला खरसावां जिला में 32 धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को विस के बजट सत्र में उठायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola