14,420 में 101 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

Updated at : 17 Feb 2015 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
14,420 में 101 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

झारखंड अधिविद्य परीक्षा समिति : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा जिले में शांतिपूर्वक शुरू सरायकेला : झारखंड अधिविद्य परीक्षा समिति द्वारा संचालित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा जिले में सोमवार से शुरू हो गयी. परीक्षा के लिए जिले में मैट्रिक के 26 व इंटर के 13 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा के पहले दिन […]

विज्ञापन
झारखंड अधिविद्य परीक्षा समिति : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा जिले में शांतिपूर्वक शुरू
सरायकेला : झारखंड अधिविद्य परीक्षा समिति द्वारा संचालित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा जिले में सोमवार से शुरू हो गयी. परीक्षा के लिए जिले में मैट्रिक के 26 व इंटर के 13 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.
परीक्षा के पहले दिन जिले में कुल 14420 परीक्षार्थी में से कूल 101 अनुपस्थित थे. परीक्षा के पहले दिन मैट्रिक में हिंदी व इंटर में सोशियोलॉजी व जियोलॉजी विषय की परीक्षा हुई. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. सभी परीक्षा केंद्र में दंडाधिकारी तैनात किये गये थे. परीक्षा के लिए ससमय केंद्र में प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका पहुंच गयी थी.
परीक्षा के पश्चात सभी उत्तर पुस्तिका को दंडाधिकारी की उपस्थिति में सील कर दिया गया. मैट्रिक की परीक्षा 10 बजे से शुरू हुई. वहीं इंटर की परीक्षा दो बजे से शुरू हुई. सरायकेला जिला मुख्यालय में काशी साहू महाविद्यालय, बालक मवि , एनआर उवि, सरस्वती शिशु मंदिर, केभीपीएस बालिका उवि में केंद्र बनाया गया है. प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी व पुलिस बल भी तैनात किये गये हैं. अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार बेसरा ने कई केंद्र का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola