खरसावां में कदाचार मुक्त परीक्षा

Updated at : 16 Feb 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
खरसावां में कदाचार मुक्त परीक्षा

फोटो16 केएसएन 5 – मैट्रिक की परीक्षा देते परीक्षार्थीसंवाददाता, खरसावांखरसावां के तीन व कुचाई के दो परीक्षा केंद्रों में सोमवार से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई. पहले दिन पहली पाली में मैट्रिक के परीक्षार्थियों ने मातृभाषा हिंदी की परीक्षा दी. खरसावां के तीन स्थानों प्लस टू हाई स्कूल, आदर्श मध्य विद्यालय व कन्या मध्य विद्यालय […]

विज्ञापन

फोटो16 केएसएन 5 – मैट्रिक की परीक्षा देते परीक्षार्थीसंवाददाता, खरसावांखरसावां के तीन व कुचाई के दो परीक्षा केंद्रों में सोमवार से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई. पहले दिन पहली पाली में मैट्रिक के परीक्षार्थियों ने मातृभाषा हिंदी की परीक्षा दी. खरसावां के तीन स्थानों प्लस टू हाई स्कूल, आदर्श मध्य विद्यालय व कन्या मध्य विद्यालय में बनाये गये परीक्षा केंद्र में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुई. बीडीओ शंकराचार्य सामड़, थाना प्रभारी अजय प्रसाद, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी वैद्यनाथ प्रधान, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दयानंद प्रसाद ने परीक्षा केंद्रों का मुआयना किया. दूसरी पाली में इंटर के परीक्षार्थियों ने खरसावां के प्लस टू उच्च विद्यालय में बनाये गये परीक्षा केंद्र में परीक्षा दी. यहां इंटर के परीक्षार्थियों ने समाज शास्त्र की परीक्षा दी. कुचाई के प्लस टू उच्च विद्यालय, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में भी मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्वक शुरू हुई. बीडीओ साइमन मरांडी ने परीक्षा केंद्रों में जाकर कदाचार मुक्त परीक्षा होने का जायजा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola