बेसरा समाज के मेधावी छात्रों को मिलेगा सम्मान

Updated at : 16 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
बेसरा समाज के मेधावी छात्रों को मिलेगा सम्मान

बेसरा समाज के मेधावी छात्रों को मिलेगा सम्मानगम्हरिया. कोल्हान प्रमंडल बेसरा समाज की बैठक संयोजक बास्को बेसरा की अध्यक्षता में गम्हरिया में हुई. इसमें 19 अप्रैल को रापचा डैम में वार्षिक बेसरा पारिस(सम्मेलन) का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. श्री बेसरा ने बताया कि समारोह में समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जायेगा. […]

विज्ञापन

बेसरा समाज के मेधावी छात्रों को मिलेगा सम्मानगम्हरिया. कोल्हान प्रमंडल बेसरा समाज की बैठक संयोजक बास्को बेसरा की अध्यक्षता में गम्हरिया में हुई. इसमें 19 अप्रैल को रापचा डैम में वार्षिक बेसरा पारिस(सम्मेलन) का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. श्री बेसरा ने बताया कि समारोह में समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जायेगा. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा. समारोह में अतिथि के रूप में एसडीओ संजीव कुमार बेसरा व सरायकेला के पूर्व डीडीसी संग्राम बेसरा उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संचालन समिति गठित की गयी है. इसमें जगेश्वर बेसरा, दिलीप बेसरा, दास बेसरा, मनोहर बेसरा, फागु बेसरा, दशमत बेसरा, रमेश बेसरा, राकेश बेसरा आदि को शामिल किया गया है. इस मौके पर विभिन्न क्षेत्र से आये समाज के सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola