बीपीएल नंबर के लिए सर्वे कराने की मांग

– भाजपा नेता ने सीएम को ज्ञापन सौंपासंवाददाता, खरसावां खरसावां के भाजपा नेता गोवर्धन राउत ने गुरुवार को खरसावां में मुख्यमंत्री रघुवर दास से भेंट कर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि खरसावां प्रखंड के खरसावां पंचायत में गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर कर रहे लोगों के पास […]
– भाजपा नेता ने सीएम को ज्ञापन सौंपासंवाददाता, खरसावां खरसावां के भाजपा नेता गोवर्धन राउत ने गुरुवार को खरसावां में मुख्यमंत्री रघुवर दास से भेंट कर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि खरसावां प्रखंड के खरसावां पंचायत में गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर कर रहे लोगों के पास बीपीएल कार्ड होते हुए भी बीपीएल नंबर नहीं है. पूर्व में खरसावां अधिसूचित क्षेत्र समिति के अंतर्गत आता था. 2009 में इसे पंचायत में तब्दील कर दिया गया. परंतु अब तक गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर कर रहे लोगों को बीपीएल नंबर उपलब्ध नहीं कराया गया है. इस कारण क्षेत्र के गरीब व प्रभावित लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने बीपीएल नंबर के लिए जल्द से जल्द सर्वे कराने की मांग की है. नोट : पहले स्थानीय नीति लागु होने के बाद हो नियुक्ति : ललीत महतो समाचार के अंतिम पंक्ति में मांगीलाल पुरती लिखा गया है, कृपया सुधार पर मांगीलाल महतो कर देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




