स्थानीय नीति लागू होने के बाद हो नियुक्ति : ललित महतो

2 केएसएन 1 : पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते ललित महतोसंवाददाता, खरसावां आजसू के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित महतो ने कहा कि सरकार पहले स्थानीय नीति को लागू करे, फिर विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को शुरू करे. श्री महतो ने कहा कि 1932 के खतियान (पहला सर्वे) या फिर भाषा संस्कृति को […]
2 केएसएन 1 : पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते ललित महतोसंवाददाता, खरसावां आजसू के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित महतो ने कहा कि सरकार पहले स्थानीय नीति को लागू करे, फिर विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को शुरू करे. श्री महतो ने कहा कि 1932 के खतियान (पहला सर्वे) या फिर भाषा संस्कृति को आधार मान कर स्थानीय नीति तय हो. पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्व में विस्थापित हुए आदिवासी- मुलवासियों का पुर्नवास करे, उसके पश्चात ही प्रवासियों के जमीन बंदोबस्ती के बारे में सोचे. श्री महतो ने कहा कि विस्थापित व अतिक्रमणकारी में फर्क को समझने की जरूरत है. महतो ने कहा कि खरसावां शहीद दिवस पर उन्होंने स्थानीयता नीति लागू कराने के लिए आंदोलन करने का संकल्प लिया है. उन्होंने आदिवासी-मूलवासी को एकत्रित होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए गोलबंद होने की अपील की. मौके पर मुख्य रुप से विधायक दशरथ गागराई, लालजी राम तियु, मांगीलाल पुरती, राजेंद्र केशरी, लाल सिंह बोईपाई समेत कई झामुमो नेता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




