क्रिकेट प्रतियोगिता में मनोज र्स्पोटिग ने किया कब्जा

फोटो2एसेकेल3- प्रतियोगिता में शामिल मुख्य अतिथि सरायकेला. सीनी के सेरेंगदा गांव में सेना इलेवन के तत्वावधान में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रामपुकार शर्मा उपस्थित थे. प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मनोज र्स्पोटिंग क्लब बनाम सीनी सिदमा […]
फोटो2एसेकेल3- प्रतियोगिता में शामिल मुख्य अतिथि सरायकेला. सीनी के सेरेंगदा गांव में सेना इलेवन के तत्वावधान में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रामपुकार शर्मा उपस्थित थे. प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मनोज र्स्पोटिंग क्लब बनाम सीनी सिदमा के बीच खेला गया. जिसमें मनोज र्स्पोटिंग ने खिताब पर कब्जा जमाया. प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि शर्मा ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. आप लक्ष्य के साथ खेले एवं सफलता हासिल करें. प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा नेता निरंजन सिंह ने कहा कि आप अनुशासन के साथ खेले और सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम देश दुनिया में रोशन करें. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष कालीचरण महतो, सचिव सुग्रीव महतो, मिठु लामा, परितोष राय, सुचित कारूवा, राजकुमार दास, फुलचंद महतो के अलावे अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




