चार लोगों पर मामला दर्ज, 30 हजार का जुर्माना

Published at :17 Jul 2013 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
चार लोगों पर मामला दर्ज, 30 हजार का जुर्माना

चांडिल : चांडिल स्टेशन बस्ती में मंगलवार को विद्युत सहायक अभियंता साहेबजदा अंसारी के नेतृत्व में चलाये गये छापामारी अभियान के दौरान चार लोगों को बिजली चोरी करते पाया गया. इसकी जानकारी सहायक अभियंता श्री अंसारी ने दी. उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ कुल 30 हजार रुपये […]

विज्ञापन

चांडिल : चांडिल स्टेशन बस्ती में मंगलवार को विद्युत सहायक अभियंता साहेबजदा अंसारी के नेतृत्व में चलाये गये छापामारी अभियान के दौरान चार लोगों को बिजली चोरी करते पाया गया. इसकी जानकारी सहायक अभियंता श्री अंसारी ने दी.

उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इनमें प्रताप सिंह पर चार हजार, जगन्नाथ सिंह पर चार हजार, आयान कुमार विश्वास पर 14 हजार और तपन कुमार सिंह पर आठ हजार का जुर्माना शामिल है.

उन्होंने कहा कि सभी के खिलाफ नीमडीह थाना में बिजली चोरी करने का मामला भी दर्ज कराया गया है. छापामारी अभियान में नीमडीह पुलिस के साथ कनीय अभियंता, लाइनमैन एवं अन्य कर्मचारी शामिल थ़े.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola