पिकअप के घक्के से अधेड़ गंभीर, रेफर

राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर राजकीय बुनियादी विद्यालय, राजनगर के बगल में पिकअप वैन ने एक अधेड़ को धक्का मार दिया, जिससे उसे सिर में गंभीर चोट पहुंची है. उसे तुरंत राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. पुलिस ने पिकअप […]
राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर राजकीय बुनियादी विद्यालय, राजनगर के बगल में पिकअप वैन ने एक अधेड़ को धक्का मार दिया, जिससे उसे सिर में गंभीर चोट पहुंची है. उसे तुरंत राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.
पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है. बताया जाता है कि राजनगर के हेसड़ा निवासी दामु तिर्की (42) किसी काम को लेकर राजनगर आया था. रविवार की सुबह लगभग 10.30 बजे हाता की ओर से आ रहे पिकअप वैन (संख्या जेएच05-वी-9039) ने दामु तिर्की को टक्कर मार दी, जिससे दामु तिर्की का सिर फट गया.
घटना बाद चालक वाहन छोड़ फरार हो गया. घायल अवस्था में उन्हें राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. समाचार लिखे जाने तक स्थिति गंभीर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




