खरसावां ने ओढ़ी कोहासे की चादर

Updated at : 16 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
खरसावां ने ओढ़ी कोहासे की चादर

खरसावां . खरसावां ने मंगलवार सुबह से ही कोहासे की चादर ओढ़ ली. इसके चलते गाडि़यों की रफ्तार में ब्रेक लग गयी एवं नजदीक की वस्तुएं भी ठीक से नहीं दिखायी दे रही थी. करीब आठ बजे के आसपास कोहासा कुछ कम हुआ एवं आम जन जीवन सामान्य हुआ. आठ बजे से दोपहर एक बजे […]

विज्ञापन

खरसावां . खरसावां ने मंगलवार सुबह से ही कोहासे की चादर ओढ़ ली. इसके चलते गाडि़यों की रफ्तार में ब्रेक लग गयी एवं नजदीक की वस्तुएं भी ठीक से नहीं दिखायी दे रही थी. करीब आठ बजे के आसपास कोहासा कुछ कम हुआ एवं आम जन जीवन सामान्य हुआ. आठ बजे से दोपहर एक बजे तक धूप खिली रही.

इसके पश्चात पुन: आसमान में बादल छाय गये. मौसम के करवट लेने के साथ ही ठंड में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी. ठंड बढ़ने के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हुआ. लोगों को जगह-जगह अलाव जला कर आग तापते देखा गया. बताया जा रहा है, कि अगले एक सप्ताह में जिला में ठंड और बढ़ेगी. दुकानों में भी ठंड कपड़ों की खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola