Seraikela Kharsawan News : ''''रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाना सबसे बड़ा पुण्य''''
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 01 Feb 2026 11:44 PM
मां आकर्षणी विकास समिति का रक्तदान शिविर
खरसावां. मां आकर्षणी विकास समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में खरसावां के आकर्षणी गेस्ट हाउस में रविवार को 13 वां रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 221 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. शिविर में रक्त दान करने वालों को ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया. शिविर में पहुंचे पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाते हुए रक्त दान के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और इससे अनमोल जीवन बचते हैं. उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में रक्तदान के प्रति लोगों में जागरुकता आयी है. मां आकर्षणी विकास समिति ट्रस्ट सामाजिक क्षेत्रों में लगातार कार्य करती आ रही है, परंतु उसमें सबसे श्रेष्ठ कार्य रक्त दान शिविर आयोजित करना है. रक्त दान शिविर में पहुंचे संतारी गांव के चांद चौहान व आमदा से सुधीर मंडल ने रविवार को 23 वीं बार और गीरी शंकर मंडल ने 26 वीं बार रक्त दान किया. उन्होंने आगे भी इस तरह के आयोजनों में शिरकत लेने की बात कही. शिविर में शतकवीर रक्तदाता सह मॉडल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बिनय कुमार सिंह को सम्मानित किया गया. शिविर को सफल बनाने में वॉलेंटरी ब्लड डोनेशन एसोसिएशन, जमशेदपुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इस दौरान ट्रस्ट की अध्यक्ष मीरा मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सोय, जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, उदय सिंहदेव, बॉबी सिंह, सावित्री बानरा, रानी हेंब्रम, सविता मुंडारी, नव कुमार मंडल, सुधीर मंडल, सचिव प्रभाकर मंडल आदि मौजूद रहे.
पहली बार रक्तदान करने पहुंचे युवाओं में भी दिखा उत्साह
शिविर में ऐसे भी युवा थे, जो पहली बार रक्त दान करने आए थे, जिनमें खासा उत्साह देखा गया. सौम्यम चौहान, संदीप महतो, बबिता मंडल, मुकेश मंडल आदि पहली बार रक्त दान करने पहुंचे थे. मां आकर्षणी विकास समिति ट्रस्ट की ओर से खरसावां में विगत 13 वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर में संग्रहीत रक्त जरूरतमंद लोगों को दिया जाता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










