भाई की हत्या की खबर से रो-रो कर था बुरा हाल

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
भाई की हत्या की खबर से रो-रो कर था बुरा हाल

सरायकेला : एसपी पाकुड़ अमरजीत बलिहार की हत्या की खबर सुन कर उनके भाई सह सरायकेला के सीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी डेविड बलिहार का रो-रो कर बुरा हाल था. जिला समाहरणालय में आयोजित बैठक में उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई की हत्या हो गयी है. इसके बाद वे सीधे बैठक से निकल कर पाकुड़ […]

विज्ञापन

सरायकेला : एसपी पाकुड़ अमरजीत बलिहार की हत्या की खबर सुन कर उनके भाई सह सरायकेला के सीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी डेविड बलिहार का रो-रो कर बुरा हाल था. जिला समाहरणालय में आयोजित बैठक में उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई की हत्या हो गयी है.

इसके बाद वे सीधे बैठक से निकल कर पाकुड़ के लिए रवाना हो गये. प्रखंड परिसर में स्थित उनके आवास में मातमी सन्नाटा पसर गया. बीडीओ सरायकेला में अकेले रहते थे, जबकि उनका परिवार जमशेदपुर में रहता है.

गौरतलब है कि सरकार द्वारा जारी ट्रांसफर पोस्टिंग में उन्हें सरायकेला बीडीओ का भी प्रभार देने संबंधी अधिसूचना जारी की गयी थी, परंतु हत्या की खबर ने उनकी खुशी को क्षणभर में मातम में बदल दिया. भाई की हत्या से सीओ डेविड बलिहार काफी आहत हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola