Seraikela Kharsawan News : ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 21 चालकों पर 63,150 रुपये का जुर्माना लगा

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

जिला ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहन चालकों से 63,150 रुपये का जुर्माना वसूला

विज्ञापन

सरायकेला.

जिला ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहन चालकों से 63,150 रुपये का जुर्माना वसूला. ट्रैफिक प्रभारी राजू ने बताया कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र में 10 वाहनों से 5,000 रुपये, वाहन लाइसेंस नियम का उल्लंघन करने वाले 11 वाहनों से 55,000 रुपये व नो एंट्री नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों से 3,150 रुपये का जुर्माना वसूला गया है.

पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ दस्तावेजी कार्रवाई की. ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है. अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने वाहन चालकों से अपील की, वे अपने और दूसरों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करें. सड़क दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola