Seraikela Kharsawan News : कपाली में 19 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त, दो आरोपियों को भेजा जेल

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

कपाली पुलिस ने शुक्रवार को 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

चांडिल.

कपाली पुलिस ने शुक्रवार को 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनमें तामुलिया बस्ती हरिमंदिर के समीप रहने वाला मोनू सिंह और मानगो (जमशेदपुर) आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 17 आजाद बस्ती निवासी मोहम्मद सोनू आलम उर्फ दानिश है. ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री व व्यापार को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में गुरुवार को एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. गुप्त सूचना पर बारी काॅलोनी तामुलिया तालाब के पास ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री में संलिप्त दो लोगों को पकड़ा गया. इसके पास से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ. दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola