चौका : एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, चालक जख्मी

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के चावलीबासा के निकट एनएच-33 पर रविवार को अनियंत्रित एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना में चालक के मुंह में चोट आयी है. जानकारी के अनुसार पटना से एक लाश लेकर एंबुलेंस (सूमो) जमशेदपुर गया था. वापसी के क्रम में यह दुर्घटना घटी. जब वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, तब वाहन में दो […]
चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के चावलीबासा के निकट एनएच-33 पर रविवार को अनियंत्रित एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना में चालक के मुंह में चोट आयी है. जानकारी के अनुसार पटना से एक लाश लेकर एंबुलेंस (सूमो) जमशेदपुर गया था.
वापसी के क्रम में यह दुर्घटना घटी. जब वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, तब वाहन में दो लोग सवार थे. उनमें से एक मो सलीम वाहन का चालक है और दूसरा आलम नाम का व्यक्ति सवार था. दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल का इलाज कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




