भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि देने के लिये लगा रहा तांता

Updated at : 15 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि देने के लिये लगा रहा तांता

सुबह नौ बजे भगवान बिरसा की प्रतिमा पर देउरी द्वारा पूजा अर्चना के बाद शुरु हुआ श्रद्धाजंलि देने का तांता15 केएसएन 4 : श्रद्धाजंलि देते खुटकट्टी रक्षा एंव विकास समिति के सदस्यसंवाददाता,खरसावां भगवान बिरसा की कर्मभूमि रहे कुचाई के दलभंगा में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिये आज लोगों का तांता लगा रहा. बकास्त मुंडारी खुटकट्टी […]

विज्ञापन

सुबह नौ बजे भगवान बिरसा की प्रतिमा पर देउरी द्वारा पूजा अर्चना के बाद शुरु हुआ श्रद्धाजंलि देने का तांता15 केएसएन 4 : श्रद्धाजंलि देते खुटकट्टी रक्षा एंव विकास समिति के सदस्यसंवाददाता,खरसावां भगवान बिरसा की कर्मभूमि रहे कुचाई के दलभंगा में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिये आज लोगों का तांता लगा रहा. बकास्त मुंडारी खुटकट्टी रक्षा एंव विकास समिति की ओर से आयोजित बिरसा जयंती कार्यक्रम देउरी द्वारा पूजा अर्चना के साथ शुरु की गयी. इसके पश्चात श्रद्धाजंलि देने के लिये लोगों का तांता लगा रहा. इस मौके पर आयोजित फुटबॉल खेल, नृत्य प्रतियोगिता व मेला का भी लोगों ने भरपूर आनंद उठाया. सभी ने बिरसा के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया. पांच हजार से अधिक लोग शामिल हुए. भगवान बिरसा को सबसे पहले बकास्त खुटकट्टी रक्षा एंव विकास समिति की ओर से श्रद्धाजंलि दी गयी. समिति के अध्यक्ष चतुर्भुज सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष नोएल नाग, जिला परिषद सदस्या एमलेन नाग, मुखिया लखीराम मुंडा, मुखिया मंगल सिंह मुंडा, लालमुनी कुमारी, जंगल बचाओ आंदोलन के कोल्हान प्रभारी सोहन लाल कुम्हार, मान सिंह मुंडा, नोयल नाग, धरमेंद्र मुंडा, करम सिंह मुंडा, मानसिंह मुंडा, नरपति सिंह मुंडा, कनक सिंह मुंडा, जेवियर सोय,राधाकृष्ण सिंह मुंडा, सुरेश सोय समेत बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola