बिरसा जयंती समारोह में शामिल हुए मुंडा

Updated at : 15 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
बिरसा जयंती समारोह में शामिल हुए मुंडा

15केएसएन 3 : दलभंगा में भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अर्जुन मुंडासंवाददाता,खरसावां कुचाई के दलभंगा में बकास्त मुंडारी खुटकट्टी रक्षा एवं समिति द्वारा आयोजित बिरसा जयंती समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए. यहां भगवान बिरसा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के खिलाडि़यों से मिले. मौके […]

विज्ञापन

15केएसएन 3 : दलभंगा में भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अर्जुन मुंडासंवाददाता,खरसावां कुचाई के दलभंगा में बकास्त मुंडारी खुटकट्टी रक्षा एवं समिति द्वारा आयोजित बिरसा जयंती समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए. यहां भगवान बिरसा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के खिलाडि़यों से मिले. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि बकास्त मुंडारी खुटकट्टी रक्षा एंव समिति क्षेत्र की संस्कृति, परंपरा को बचाने का कार्य कर रही है. श्री मुंडा ने कहा कि आत्म स्वाभिमान, गौरव व परंपरा को बचाये रखना ही भगवान बिरसा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने स्कील डेवलपमेंट पर जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये जागरूकता जरूरी है. बिजली, सड़क, शिक्षा के क्षेत्र में पहले भी कार्य हुए है और आगे भी करना है. मौके पर मुख्य रुप से लखीराम मुंडा, रामनाथ महतो, लखीराम मुंंडा, चतुर्भुज सिंह मुंडा, उदय सिंहदेव, प्रदीप सिंहदेव, संगल सिजुई समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola