वज्रपात से युवक की मौत, चार बच्चे झुलसे

कुचाई/पटमदा : कुचाई अंतर्गत अरुवां गांव के पास गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वज्रपात से एक ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गयी. ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान खरसावां थाना क्षेत्र के तेलीगुड़ा गांव के भादु (25) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार अरुवां गांव के पास खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर […]
कुचाई/पटमदा : कुचाई अंतर्गत अरुवां गांव के पास गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वज्रपात से एक ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गयी. ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान खरसावां थाना क्षेत्र के तेलीगुड़ा गांव के भादु (25) के रूप में की गयी है.
जानकारी के अनुसार अरुवां गांव के पास खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था. इस दौरान वज्रपात से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी कुचाई थाना को दी है. पीड़ित परिवार ने मुआवजा की मांग की है.
इधर बोड़ाम के गौड़डीह प्राथमिक विद्यालय में वज्रपात की चपेट में चार बच्चे आ गये. वज्रपात की चपेट कक्षा 8 का उत्कल महतो, दिलीप महतो एवं कक्षा 7 का सोमाय टुडू एवं मंगल टुडू आ गये थे. इनमें से उत्कल (13) को एमजीएम में भर्ती कराया गया है. उत्कल का हाथ एवं सीना झुलस गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




