7.65 लाख की लागत से जाहेरथान की होगी घेराबंदी

सरायकेला : प्रखंड के पांड्रा पंचायत अंतर्गत दोलानडीह गांव में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने नारियल फोड़ जाहेरत्थान की घेराबंदी कार्य का शिलान्यास किया. इसके पूर्व गांव के नायके द्वारा पूजा-अर्चना की गयी. मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि आदिवासी संस्कृति एवं धार्मिक स्थलों को संरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं […]
सरायकेला : प्रखंड के पांड्रा पंचायत अंतर्गत दोलानडीह गांव में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने नारियल फोड़ जाहेरत्थान की घेराबंदी कार्य का शिलान्यास किया.
इसके पूर्व गांव के नायके द्वारा पूजा-अर्चना की गयी. मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि आदिवासी संस्कृति एवं धार्मिक स्थलों को संरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. इसी कड़ी में सरकार के कल्याण विभाग द्वारा जाहेरत्थान की चहारदीवारी निर्माण कराया जा रहा है.
पूर्व की झामुमो सरकार में स्थानीय विधायक चंपई सोरेन के प्रयास से ही चहारदीवारी का निर्माण 7.65 लाख की लागत से कराया जा रहा है. मौके पर मुखिया गीता केराई, वार्ड सदस्य दुखनी कुई के अलावा भोला महापात्र, सूरज पुरती, वीरेंद्र केराई समेत झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




