तालमेल से करें विकास: अरुणिमा

सरायकेला : स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अरुणिमा सिंहदेव की अध्यक्षता में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हुई. बैठक में शहरी क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में सभी वार्ड सदस्यों ने आपस में तालमेल बना कर शहरी क्षेत्र के विकास करने का निर्णय लिया. बैठक में वार्ड सदस्यों ने अपनी […]
सरायकेला : स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अरुणिमा सिंहदेव की अध्यक्षता में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हुई. बैठक में शहरी क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में सभी वार्ड सदस्यों ने आपस में तालमेल बना कर शहरी क्षेत्र के विकास करने का निर्णय लिया.
बैठक में वार्ड सदस्यों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी और समाधान करने की मांग की. इस पर अध्यक्ष ने इन समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया. बैठक में उपाध्यक्ष अरविंद कवि, कार्यपालक पदाधिकारी डेविड बलिहार, वार्ड सदस्य मनबोध साथुवा, सांत्वना दाश, आलोक पडिहारी, मुकेश मुंडा, सुंदर श्याम मुखी, दीपाली नाग, वंदना सिंह, आशीष सिंह, बबिता कामीला के अलावा अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




