पिछले चुनाव में दशरथ ने अर्जुन को पछाड़ कर पलट दी थी सियासी धारा, जानें खरसावां विधानसभा क्षेत्र का लेखा-जोखा
Updated at : 09 Nov 2019 2:48 AM (IST)
विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश खरसावां : दुनिया में सिल्क (कुचाई सिल्क) को लेकर प्रसिद्ध खरसावां का झारखंड की राजनीति में अलग पहचान है. आजादी के बाद पहले चुनाव में खरसावां से जयपाल सिंह ने झारखंड पार्टी से जीत दर्ज की थी. 1957 में झारखंड पार्टी से हरिचरण सोय ने जीत दर्ज की. वे बिहार में मंत्री […]
विज्ञापन
शचिंद्र कुमार दाश
खरसावां : दुनिया में सिल्क (कुचाई सिल्क) को लेकर प्रसिद्ध खरसावां का झारखंड की राजनीति में अलग पहचान है. आजादी के बाद पहले चुनाव में खरसावां से जयपाल सिंह ने झारखंड पार्टी से जीत दर्ज की थी. 1957 में झारखंड पार्टी से हरिचरण सोय ने जीत दर्ज की. वे बिहार में मंत्री भी बने. इसी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी जीत चुके हैं. 1995, 2000 व 2005 के चुनाव में अर्जुन मुंडा ने जीत की हैट्रिक लगायी. श्री मुंडा एक बार झामुमो की टिकट पर भी इस सीट से जीत चुके हैं.
2000 में भाजपा में शामिल होने के बाद 2000 व 2005 के विस चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की. 2010 में अर्जुन मुंडा के मुख्यमंत्री बनने के बाद मंगल सोय ने विस से इस्तीफा दे दिया. फिर 2011 के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अर्जुन मुंडा ने झाविमो प्रत्याशी दशरथ गगराई को हरा कर खरसावां से चौथी बार जीत दर्ज की. 2014 के विस चुनाव में झामुमो प्रत्याशी के रूप में दशरथ गगराई ने अर्जुन मुंडा को हरा कर राज्य की राजनीतिक दिशा बदल दी.
कुल वोटर 204841
तीन महत्वपूर्ण कार्य जो हुए
1. गम्हरिया में खरकइ नदी पर सिंधुकोपा-सामरम व कई पुलों का निर्माण
2. खरसावां से सरायकेला, सीतारामपुर डैम, अड़की, उकरी मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण
3. खूंटपानी के बिंज, कुचाई के मरांगहातु, गम्हरिया के चामारु, सरायकेला के तितीरबेला में पेयजलापूर्ति योजना
पुरुष वोटर 102240
महिला वोटर 102601
तीन महत्वपूर्ण कार्य जो नहीं हुए
1. खरसावां के आमदा में 500 बेड के अस्पताल का निर्माण अपूर्ण
2. खरसावां को एनएच-33 से जोड़ने से लिए खरसावां-रड़गांव सड़क अधूरी
3. तसर सूत कताई के बंद 32 सामान्य सुलभ केंद्र नहीं खोले जा सके, खरसावां में सिल्क पार्क का निर्माण अधूरा
पिछले तीन चुनाव का रिकाॅर्ड
वर्ष 2005
जीते : अर्जुन मुंडा (भाजपा)
प्राप्त मत: 74,797,
हारे : कुंती सोय (कांग्रेस)
प्राप्त मत : 19,453,
तीसरा स्थान : शिवचरण हांसदा (निर्दलीय), प्राप्त मत : 4841
वर्ष 2009
जीते : मंगल सोय(भाजपा),
प्राप्त मत-52,661
हारे : दूसरा स्थान- बास्को बेसरा (कांग्रेस), प्राप्त मत: 25,442
तीसरा स्थान : छत्रु किस्कू (जेबीएसपी), प्राप्त मत : 9906
वर्ष 2014
जीते : दशरथ गागराई, (झामुमो), प्राप्त मत-72,002
हारे : दूसरा स्थान-अर्जुन मुंडा (भाजपा), प्राप्त मत- 60,036
तीसरा स्थान : छत्रु किस्कू ( कांग्रेस), प्राप्त मत : 4922
हर क्षेत्र में विकास के कार्य हुए हैं : दशरथ
झामुमो के विधायक दशरथ गगरई ने कहा कि विपक्ष में रह कर भी सत्ता दल के विधायक से अधिक काम किया. हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं. बांकसाही-सीनी, गोहिरा-जोटा व पीताकलांग-जानुमपी, सिंधुकोपा-सामरम, चाकड़ी-बालीजुडी, पोडाडी-सोसोकोड़ा के बीच खरकई नदी पर एक दर्जन बड़े पुल का निर्माण, डैम और सड़क निर्माण का काम करवाया.
जनता ठगा महसूस कर रही है : मंगल सिंह सोय
पूर्व विधायक संगल सिंह सोय का कहना है कि बीते पांच साल में खरसावां का विकास ठहर गया है. खरसावां की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री सह वर्तमान सांसद अर्जुन मुंडा के कार्यकाल में खरसावां में विकास की गंगा बह रही थी. खरसावां जैसे प्रखंड में 500 बेड के अस्पताल, शुरू सिंचाई परियोजना का निर्माण अर्जुन मुंडा के कार्यकाल में शुरू हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




