पति से झगड़े के बाद महिला ने तीन बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद भी लगा दी छलांग, मौत

सरायकेला : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी. मंगलवार को पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को महिला और उसके पति का किसी घरेलू मामले को लेकर झगड़ा हुआ था. पुलिस अधिकारी ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के […]
सरायकेला : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी. मंगलवार को पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को महिला और उसके पति का किसी घरेलू मामले को लेकर झगड़ा हुआ था.
पुलिस अधिकारी ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सोमवार देर रात महिला ने कूदने से पहले अपने एक साल के जुड़वां बेटों और तीन साल की बेटी को कुएं में फेंक दिया. कुचाई पुलिस स्टेशन के अधिकारी उदय गुप्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह कुचाई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत इचाडीह गांव में कुएं से सभी चार शव बरामद कर लिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




