चौका : अवैध रुप से बालू ले जा रहे छह हाइवा जब्त

Updated at : 31 Jul 2014 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
चौका : अवैध रुप से बालू ले जा रहे छह हाइवा जब्त

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के बडामटांड में एनएच 33 पर पुलिस ने अवैध रुप से बालू ले जा रहे 6 हाइवा को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिमल कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की रात एनएच 33 पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. अभियान में चौका […]

विज्ञापन

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के बडामटांड में एनएच 33 पर पुलिस ने अवैध रुप से बालू ले जा रहे 6 हाइवा को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिमल कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की रात एनएच 33 पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था.

अभियान में चौका के थाना प्रभारी राजदेव सिंह के साथ जिला पुलिस के जवान भी शामिल थे. इस संबंध में चौका थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिमल कुमार के साथ एनएच 33 पर वाहन जांच कर रहे थे.

इसी दौरान बडामटांड के निकट एनएच 33 पर रांची की ओर से बालू लेकर आते हुए 6 हाइवा पकड़े गये. सभी हाइवा चालक फरार हो गये है. थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि सभी हाइवा कांची से बालू लेकर आ रहे थे. पकड़े गये बालू लदे हाइवा में जेएच 05 एएल 2813, जेएच 05 एआर 9561, ओआर 14 डब्ल्यू 5693, जेएच 05 एएन 2350, जेएच 05 एएल 2803 और जेएच 05 जेड 3393 शामिल है.

इसकी जानकारी मिलने के बाद बुधवार को जिला के पुलिस अधीक्षक मदन मोहन लाल ने चौका थाना पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल की. चौका थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि जब्त हाईवा को थाना परिसर में रखा गया है. इस संबंध में चौका थाना में मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola