ePaper

सड़क पर खराब पड़े ट्रक को टेंपो ने मारी टक्कर, चालक फंसा

Updated at : 05 Sep 2019 2:50 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर खराब पड़े ट्रक को टेंपो ने मारी टक्कर, चालक फंसा

सरायकेला : सरायकेला-कांड्रा मुख्य सड़क पर मंगलवार की देर शाम को डीसी ऑफिस के सामने खड़े ट्रक में टेंपो ने ठोकर मार दी, जिससे टेंपो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान जगन्नाथपुर निवासी प्रमोद प्रधान व अश्वनी प्रधान के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार […]

विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला-कांड्रा मुख्य सड़क पर मंगलवार की देर शाम को डीसी ऑफिस के सामने खड़े ट्रक में टेंपो ने ठोकर मार दी, जिससे टेंपो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान जगन्नाथपुर निवासी प्रमोद प्रधान व अश्वनी प्रधान के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम सरायकेला से सीनी की ओर आ रही तेज रफ्तार ऑटो (जेएच 05 वीपी 9142) ने गौरांगडीह के समीप सड़क के किनारे खराब पड़े ट्रक (एचआर 55एम 4642) को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो चालक प्रमोद प्रधान उसमें फंस गया. बाद में पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से उसे निकाला गया.

पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को टीएमएच रेफर कर दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार टेंपो की रफ्तार अधिक होने की वजह से उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola